आगरा। श्री पद्मप्रभु जिनालय, अवधपुरी में उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में आगामी 14 से 19 फरवरी 2027 तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पद्मप्रभु जिनालय ट्रस्ट अवधपुरी की ओर से सोमवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज हरी पर्वत में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

पंचकल्याणक महोत्सव समिति का गठन

इस दौरान पंचकल्याणक महोत्सव समिति का गठन भी किया गया। रोहित जैन अहिंसा अध्यक्ष, पारस जैन कंसल उपाध्यक्ष सुनील जैन ठेकेदार महामंत्री, इंद्रप्रकाश जैन कोषाध्यक्ष, अनंत जैन मुख्य संयोजक, महिला मंडल से करुणा जैन, रश्मि जैन मुख्य संयोजक की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की योजना बनाई गई। बैठक में पद्मप्रभु जिनालय परिवार के ट्रस्टी अवधपुरी जैन समाज के विभिन्न पदाधिकारी,सदस्य एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।

महोत्सव को सफल बनाने के सुझाव रखे

सभी ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे और आयोजन में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी के पावन सान्निध्य में होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव धर्म, अध्यात्म एवं संस्कारों का विशेष आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का वातावरण है। बैठक के माध्यम से आयोजन की तैयारियों को गति देते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

बैठक में इनकी उपस्थिति रही

इस बैठक में प्रवीण जैन, अजीत जैन, वीरेंद्र जैन, रविन्द्र जैन, अजय जैन मास्टर, राकेश जैन, रवि जैन, नरेंद्रकुमार जैन, विवेक जैन, जितेंद्र जैन, संजय जैन, अतुल जैन, पीयूष जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, हेमलता जैन, कविता जैन, गीता जैन, रंजना जैन, शालू जैन, पुष्पा जैन, पूजा जैन सहित पद्मप्रभु जिनालय ट्रस्ट, कलाकुंज मदिर समिति, नवकार युवा मंच अवधपुरी, पद्मप्रभु महिला मंडल एवं वात्सल्य सेवा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।