कई बीमारियों का होगा इलाज : विशाल एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2 अगस्त से

लायन्स क्लब, नागदा, जीवदया मानव सेवा समिति साधुमार्गी जैन संघ, नागदा श्री समता सेवा समिति की ओर से एक्यूप्रेशर, सूजोक एवं वाईब्रेशन प्राकृतिक चिकित्सा का सात दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
नागदा। लायन्स क्लब, नागदा, जीवदया मानव सेवा समिति साधुमार्गी जैन संघ, नागदा श्री समता सेवा समिति की ओर से एक्यूप्रेशर, सूजोक एवं वाईब्रेशन प्राकृतिक चिकित्सा का सात दिवसीय विशाल एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में एक्यूप्रेशर थैरेपी ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्था जोधपुर के थैरेपिस्ट नरेन्द्र खोत एवं थैरेपिस्ट कैलाश सारण वनके सहयोगी सेवाएं देंगे। शिविर के लिए पंजीयन शुल्क (एक बार) 100 रुपए रखा गया है। शिविर 02 अगस्त 2023 से 08 अगस्त 2023 तक सुबह 9.00 से दोपहर 1.00 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से सायं 7.00 बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन जीवदया मानव सेवा समिति, राम सहाय मार्ग, नागदा जं. में होगा। इस मौके पर ब्लड प्रेशर, शुगर, थाईराइड, पेट दर्द, मोटापा, गैस, कब्ज, कमर दर्द, साईटिका, लकवा, घुटना दर्द, हाथ पैर सुन्न होना, जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ, अनिद्रा, सरवाईकल दर्द, नाक, कान, गला दर्द, माईग्रेन, चिकनगुनिया, एलर्जी, पिण्डली, दमा, बच्चों का बिस्तर गीला करना स्त्री एवं पुरुष रोग आदि बीमारियों का बिना दवाई के एक्यूप्रेशर द्वारा सफल चिकित्सा की जाएगी। शिविर संयोजन लायन चन्द्रशेखर जैन ने बताया कि शिविर में लायन डॉ. प्रदीप रावल - निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श (दोप. 2 से 3 बजे तक) लायन डॉ. पूजा पराकुंश शर्मा - निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श (दोप. 2 से 3 बजे तक), लायन डॉ. प्रियंका अग्रवाल - निःशुल्क फिजियोथैरेपी परामर्श (प्रातः 10 से 11 बजे तक) भी देंगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव संपन्न : भगवान शीतलनाथ का हुआ कलशाभिषेक, 108 दीपकों से सजी संगीतमय मंगल आरती
आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक महोत्सव श्रद्धाभाव से आयोजित हुआ। पांडुक शिला पर विराजमान भगवान शीतलनाथ का अभिषेक एवं सायंकाल 108 दीपकों से संगीतमय मंगल आरती हुई। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की यह रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:03 pm
संस्कार शिविर के बाद कुण्डलपुर में होगा जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन : 170 पाठशालाओं के करीब 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यकर्ता होंगे सहभागी
कुण्डलपुर में शनिवार एवं रविवार को जैन पाठशालाओं का दो दिवसीय सम्मेलन होगा। करीब 170 पाठशालाओं से लगभग 1000 शिक्षक-शिक्षिकाएं और कार्यकर्ता धर्मशिक्षा, पाठशाला संचालन तथा बच्चों के संस्कार निर्माण पर मंथन करेंगे। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ की यह रिपोर्ट।
कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 02-10-2026, 06:01 pm



