मुरैना/नोएडा। जीएसटी गुरु के नाम से परिचित सीए (एडवोकेट) बिमल जैन को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) की इनडायरेक्ट टैक्सेस कमेटी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रेसीडेंशियल ईयर 2026–27 के लिए सौंपी गई है।
ए2जेड टैक्सकॉर्प एलएलपी की ओर से जारी जानकारी में इस मनोनयन की पुष्टि की गई है।
अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र में विशेषज्ञता
सीए बिमल जैन ए2जेड टैक्सकॉर्प एलएलपी के संस्थापक हैं। अप्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में उनके अनुभव, जीएसटी विषयक विशेषज्ञता और व्यावसायिक योगदान को देखते हुए यह दायित्व दिए जाने की बात कही गई है।
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े विषयों, नीतिगत मुद्दों और आर्थिक विकास पर सक्रिय भूमिका निभाने वाला प्रमुख उद्योग संगठन है।
नेतृत्व के प्रति जताया आभार
अपने मनोनयन पर सीए बिमल जैन ने पीएचडीसीसीआई के नेतृत्व तथा अनिल गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ उद्योग एवं कर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर योगदान देने का अवसर है।
उनके चेयरमैन मनोनीत होने पर शुभचिंतकों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
श्रीफल साथी : मनोज जैन नायक, मुरैना





