इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। श्रमण संस्कृति के महामहिम समाधिष्ट संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक, नवाचार्य अद्वितीय शिष्य, जीवंत समयसार आचार्य भगवन श्री १०८ आचार्य समयसागर जी महामुनिराज ससंघ का भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह विशेष आयोजन 24 नवम्बर, 2024 (रविवार) को दोपहर 1:30 बजे से श्री स्वर्णोदय तीर्थ क्षेत्र, खजुराहो, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) में होने जा रहा है।