इंदौर के छत्रपति नगर स्थित आदिनाथ जिनालय में मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के ऐतिहासिक चातुर्मास की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें आहार, विहार एवं निहार की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर। सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति, इंदौर के तत्वावधान में श्रमण संस्कृति के महाश्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज के दलाल बाग, छत्रपति नगर में होने वाले ऐतिहासिक चातुर्मास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चातुर्मास अवधि के दौरान मुनि संघ के आहार, विहार एवं निहार की संपूर्ण व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई।समितियों का गठन

आदिनाथ जिनालय, छत्रपति नगर के ऋषभ सभागृह में आयोजित बैठक में जिनालय ट्रस्ट, महिला संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि चातुर्मास के दौरान मुनि संघ की चर्या सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

26 जुलाई को होगा मंगल प्रवेश

बैठक का संचालन करते हुए ट्रस्ट के महामंत्री विपुल बांझल ने बताया कि मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का शोभायात्रा के साथ 26 जुलाई, रविवार को छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश होगा। चातुर्मास अवधि में मुनि संघ ऋषभ सभागृह में विराजमान रहेगा। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा भी की।

समाज से सहयोग का आह्वान

जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने कहा कि छत्रपति नगर समाज के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का विषय है कि उसे जगतपूज्य मुनि सुधासागर जी महाराज के चातुर्मास की सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी समाजजनों से सामूहिक सहभागिता के साथ चातुर्मास को सफल, ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने का आह्वान किया। बैठक को कमल अग्रवाल (रामचंद्र नगर) ने भी संबोधित किया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

बैठक में डॉ. जैनेंद्र जैन, कमल जैन चैलेंजर, रमेशचंद जैन, श्रुत केवलारी, जिनेश जैन, प्रकाश दलाल, नीलेश जैन टैलेंट, सुरेश पड़ोसी, सोनू बेगमगंज, आलोक नेता, अरविंद सोधिया, अखिलेश सोधिया, राजेंद्र नायक, मुक्ता जैन, मीना जैन, सुषमा सुपारी, सोनाली बगड़िया, अंजलि दलाल, मनीषा जैन, वैशाली जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।