शहर में कई तोरण द्वार पर जैनेतर समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, मारवाड़ी समाज, पंजाबी समाज, माहुरी समाज, मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्लब द्वारा मुनिश्री की अगवानी की जाएगी। इस अवसर पर भव्य पाद प्रक्षालन पूरा नगर करेगा। डॉक्टर गली में रंगोली बनाई जाएगी और रैंप पर गुरु चरण का प्रक्षालन होगा। मंदिर के बगल में भव्य पंडाल बनाया गया है, जहां पर मंगल उदबोधन होगा। रास्ते में मिलट्री गाड़ी अनेक प्रकार गाजे बाजे तथा छोटे छोटे बच्चों के साथ समाज के सैकड़ो लोग साथ चलेंगे।
अगवानी देखने दूसरे शहरों से भी आ रहे भक्तशहर के मुख्य द्वार पर समाज के जैन समाज के पदाधिकारीगण, जैन महिला समाज के पदाधिकारी, विरागोदय वर्षायोग 2026 के मार्ग निर्देशक, सभी संयोजक, उप संयोजकगण, जैन युवक समिति के सभी सदस्य गण पाद प्रक्षालन और मंगल दीप जलाकर गुरुदेव की अगवानी करेंगे। शहर में नगर भ्रमण कर बड़े मंदिर पहुंचेंगे। रास्ते में सैकड़ों लोगों द्वारा चरणों का प्रक्षालन किया जाएगा। जो यह एक अद्भुत दृश्य होगा। इस दृश्य को देखने के लिए बाहर शहरों से भी भक्तगण पधार रहे हैं। यह प्रवेश झुमरी तिलैया में एक नया इतिहास लिखेगा।




