मुनि श्री ने कहा जहां संतों का आवागमन वहां जैन संस्कार पलते हैं: बाबड़िया कलां में विद्या प्रमाण वसतिका गृह का शिलान्यास

मुनि श्री प्रमाण सागरजी महाराज एवं मुनि श्री संधानसागर जी महाराज प्रातःकालीन बेला में बाबड़ियाकलां दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका पाद प्रक्षालन किया एवं आरती उतारी। प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद एवं विद्या प्रमाण साधु वसतिका गृह का शिलान्यास किया गया। भोपाल से पढ़िए, यह खबर...
भोपाल। आचार्य गुरुदेव विद्यासागरजी के परम प्रभावक शिष्य गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागरजी महाराज एवं मुनि श्री संधानसागर जी महाराज प्रातःकालीन बेला में बाबड़ियाकलां दिगंबरा जैन मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका पाद प्रक्षालन किया एवं आरती उतारी। प्रातःकाल श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद एवं विद्या प्रमाण साधु वसतिका गृह का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि यह बाबड़ियाकलां वालों की गुरु भक्ति का ही प्रताप है कि बार-बार संत के चरण आपके यहां पर पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जब में पिछली बार यहां आया था तो आप लोगों को संत निवास बनाने की प्रेरणा दी थी। जिसे आप लोगों ने तुरंत संत निवास की नींव रखकर यह बहुत बड़े पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर संतों का आवागमन लगा रहता है उस स्थान पर जैन संस्कृति और संस्कार पलते हैं। उन्होंने उन सभी सौभाग्यशाली परिवारों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दिगंबर जैन परंपरा में साधु वसतिका का बहूत बड़ा महत्व है। उस परंपरा को आप लोगों ने मिलकर आगे बढ़ाया है। सभी परिवार आशीर्वाद के पात्र हैं। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि मुनिसंघ दोपहर में मंगल विहार करके अवधपुरी पहुंचे एवं सांयकालीन शंका समाधान कार्यक्रम हुआ।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
देव शास्त्र गुरु की आराधना में हर भावना महत्वपूर्ण : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी अंतिम भावना का किया विवेचन
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि लौकिक रिश्ते माता पुत्र, भाई बहन, पति-पत्नी जैसे प्रेम वात्सल्य भगवान गुरु के प्रति भी करना चाहिए । सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 14-09-2026, 06:19 pm
सेवा, संगठन और समर्पण के साथ संपन्न हुई सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा : अम्बाह में दिसंबर में होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
आगरा में अखिल भारतीय श्री दिगंबर जैन (उप) सेवा न्यास की वार्षिक साधारण सभा में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अम्बाह में दिसंबर में प्रतिभा सम्मान, सपरिवार गोलकोट तीर्थ यात्रा और निराश्रित महिलाओं को 25 हजार रुपए तक स्वावलंबन सहायता देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
आगरा • मनोज जैन नायक • 14-09-2026, 03:27 pm



