उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में परम पूज्य प्रज्ञा श्रमण बालयोगी मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज का मंगल प्रवेश श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। महिला मंडलों, जैन मिलन एवं समाजजनों ने भव्य अगवानी कर गुरुवर का आशीर्वाद प्राप्त किया। पढ़िए श्रीफल साथी सोनल जैन की यह रिपोर्ट।
फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। परम पूज्य प्रज्ञा श्रमण बालयोगी मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश मंगलवार को फिरोजाबाद नगर में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। नगर में निकली मंगल प्रवेश यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला मंडलों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।जयघोष से गूंजा नगर
मंगल प्रवेश यात्रा के दौरान सम्पूर्ण मार्ग "जय जिनेन्द्र" एवं गुरुवर के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेते हुए धर्म प्रभावना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
महिला मंडलों ने की भव्य अगवानीमहिला मंडल नशियां जी एवं महिला मंडल न्यू तिलक नगर द्वारा पूज्य मुनिश्री का मंगल कलश, पुष्पवर्षा, मंगल गीत एवं आरती के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुवर के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति भाव व्यक्त करते हुए उनका मंगल अभिनंदन किया।
पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरतीजैन मिलन मुख्य शाखा, फिरोजाबाद के पदाधिकारियों एवं वीर बंधुओं ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा मार्ग में भी अनेक स्थानों पर समाजजनों द्वारा पाद प्रक्षालन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
गणमान्यजनों की उपस्थितिइस अवसर पर अरुण कुमार जैन (पीली कोठी), संभव प्रकाश जी जैन, अशोक कुमार जैन (भदावर), मनीष जैन, विमलेश कुमार जैन (सिंघई), मुकेश कुमार जैन (रैमजा), धीरेश जैन (सिंघई), विकास जैन (रपरिया), अमित कुमार जैन सहित अनेक समाजसेवी, पदाधिकारी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
आत्मकल्याण का लिया संकल्पकार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने पूज्य मुनिश्री के श्रीचरणों में नमन कर उनके मंगलमय सान्निध्य में धर्म आराधना, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




