दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा की आकर्षक प्रस्तुति 20 अक्टूबर को होने जा रही है। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 21 अक्टूबर को हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। कुंडलपुर से पढ़िए, राजीव सिंघई की यह खबर...
कुंडलपुर। दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जित्तू भैया टड़ा की आकर्षक प्रस्तुति 20 अक्टूबर को होने जा रही है। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैनधर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी जी का मोक्षकल्याणक महोत्सव 21 अक्टूबर को हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान होगा। अत्यंत भक्ति भावपूर्वक प्रभु चरणों में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

शाम को भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। 20 अक्टूबर को मानस्तंभ परिसर में शाम को दीपोत्सव एवं बुंदेली जैन भजन गायक जितेंद्र जैन टड़ा के बुंदेली भजन गीतों की आकर्षक प्रस्तुति होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।