बकस्वाहा। श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र रेशंदीगिरि नैनागिरि की कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र सागर के विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि के वरदत्त विश्राम गृह के निर्माण में दो कमरों के लिए आर्थिक सहयोग के लिए सम्मानित किया। तीर्थक्षेत्र के संरक्षण संवर्धन में सराहनीय विशिष्ट योगदान करने पर शॉल, श्रीफल, माला तथा प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इसी मौके पर उनके जन्मदिवस पर बधाई शुभकामनाएं पुष्पगुच्छ भेंट कर दी।
इन समाजजनों ने किया है सम्मानित
मंगलवार को सागर विधायक के गृह निवास पर गरिमामय कार्यक्रम में जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष संतोषकुमार जैन बैटरी एवं प्रबंध समिति के जयकुमार राजश्री पात्र हाऊस, सुमतिप्रकाश प्राचार्य, राजकुमार पडेले तथा सुनील भड्डर, संजय शास्त्री ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया और ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, मंत्री राजेश जैन रागी तथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. पूर्णचंद्र जैन तथा मंत्री देवेंद्र लुहारी ने आभार जताया है।




