समाज के सभी सामाजिक संगठन होंगे शामिल :सकल दिगंबर जैन समाज की मीटिंग 21 मार्च को
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•21/3/2026, 1:47:48 am
सकल दिगंबर जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पेच नंबर 2 (कुआं वाले मंदिर) में आयोजित की जाएगी। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट...भिंड। सकल दिगंबर जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक 21 मार्च 2026, शनिवार को सायं 7:30 बजे आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, पेच नंबर 2 (कुआं वाले मंदिर) में आयोजित की जाएगी। मनोज जैन पार्षद ने जानकारी देते हुए बताया कि पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 5 जून से 10 जून 2026 तक निराला रंग विहार में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में समाज के सभी वर्गों—महिला मंडल, युवा मंडल एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों—की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। इस दौरान पंचकल्याणक महोत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सकल जैन समाज एवं सभी सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।