इंदौर। जैन समाज का सबसे महत्वपूर्ण दशलक्षण महापर्व समापन के बाद क्षमावाणी पर्व 27 सितंबर को शाम 4 बजे से इंदौर की ऐतिहासिक गौरवशाली धार्मिक धरोहर विश्व प्रसिद्ध कांच मंदिर में होगा। सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर की इस ऐतिहासिक एवं परंपरागत क्षमावाणी में दिगम्बर एवं श्वेताम्बर समाज के नगर में विराजमान साधु-संतों, मुनिराजों एवं माताजी महाराज साहब का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा। इस धार्मिक आयोजन में संतों की उपस्थिति के लिए इंदौर शहर में विराजमान गणाचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज, आचार्य पट्टाधीश श्री सुनील सागर जी महाराज, मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज , मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज, मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज, साध्वी कुमुदलता जी महाराज साहब आदि ठाणा सहित सभी संतों के चरणों में दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद की अगुवाई में श्रीफल समर्पित कर कार्यक्रम में पधारने का विनम्र निवेदन किया गया।

इस अवसर पर इन समाजजनों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, माणकचंद मग्नीराम ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल, चातुर्मास चक्रवर्ती नवीन गोधा, कीर्ति पांड्या, प्रिंसपाल टोंग्या, कमल रावका, इंदौर रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, इंदौर रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल, अजयपाल टोंग्या, रितेश पाटनी, ऋषभ जैन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दद्दू ने कहा कि यह क्षमावाणी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि इंदौर की वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा, सामाजिक समरसता का अद्भुत अद्वितीय संगम है।