मनोहर झांझरी फेडरेशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत : संगठन में नई चेतना और ऊर्जा के संचार की उम्मीद जताई

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के संयुक्त मंत्री एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोहर झांझरी को फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। विभिन्न संगठन, सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने बधाई दी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के संयुक्त मंत्री एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मनोहर झांझरी को फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया। झांझरी के इस मनोनयन पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, संरक्षक एमके जैन, महामंत्री सुशील पांड्या, प्रचार प्रमुख सतीश जैन, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश विनायका, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, राजेश जैन लारेल, राजेश जैन दद्दूऔर श्री विनय बाकलीवाल अध्यक्ष इंदौर ड्रग एसोसिएशन ने बधाई दी। पाटोदीजी ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में फेडरेशन नए आयाम स्थापित करेगा। संगठन में नई चेतना और ऊर्जा का संचार होगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जगत के स्वरूप के साथ सुख-दुःख को भी जानो : मुनि सुधासागर महाराज ने बताया प्रज्ञा से निर्णय का मार्ग
इंदौर के दलाल बाग में मुनि सुधासागर महाराज ने जगत, कर्म और सत्य को निष्पक्ष रूप से जानने का संदेश दिया। श्रावक संस्कार शिविर में सोलह हजार दीपों से महाआरती हुई और राष्ट्रधर्म सत्र आयोजित हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:39 pm
संयम धर्म के दिन उत्साहपूर्वक मनी सुगंध दशमी : सनावद के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने किया धूप खेवन
सनावद में उत्तम संयम धर्म और सुगंध दशमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, धर्मसभा एवं धूप खेवन के माध्यम से समाजजनों ने आत्मशुद्धि और कर्म निर्जरा की मंगल भावना की। पढ़िए श्रीफल साथी सन्मति जैन काका की रिपोर्ट।
सनावद • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:38 pm



