मुनि श्री सुप्रभसागर जी, मुनि प्रणत सागर जी महाराज का चल रहा है पद विहार : भव्य अगवानी के साथ होगा मंगल प्रवेश

चर्या शिरोमणि पूज्य गुरु भगवंत 108 आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परमप्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी, मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज का उज्जैन नगर में चातुर्मास हेतु छिंदवाड़ा से विगत 20 दिनों से पैदल पद विहार चल रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट..
उज्जैन। चर्या शिरोमणि पूज्य गुरु भगवंत 108 आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परमप्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर जी, मुनि श्री प्रणत सागर जी महाराज का उज्जैन नगर में चातुर्मास हेतु छिंदवाड़ा से विगत 20 दिनों से पैदल पद विहार चल रहा है। आगामी 19 जून को प्रातः7 बजे पूज्य दोनों मुनियों का उज्जैन नगर में प्रवेश ऋषिनगर जिन मंदिर में होगा। यहां उज्जैन जैन समाज द्वारा पूज्य मुनिश्री की भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। यहां से प्रस्थान होकर फ्रीगंज जिनालय में मंगल प्रवेश होगा। संघपित शांति कासलीवल ने सकल जैन समाज से इस मौके पर उपस्थित रहने का निवेदन किया है।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मिथ्यात्व आत्मा पर कब्जा किए बैठे गुंडे के समान है : इसे हटाना ही सबसे कठिन साधना—मुनिश्री सुधासागर जी
इंदौर के दलालबाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि सम्यक दर्शन के लिए मिथ्यात्व रूपी गलत दृष्टि को त्यागना आवश्यक है। उन्होंने वैराग्य को संसार की वास्तविकता से उत्पन्न आत्मचिंतन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 02:02 pm
सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में जनजागरण करें : रायपुर राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन में बोले राजेंद्र जैन महावीर
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर ने सकारात्मक, तथ्यपरक पत्रकारिता तथा जैन धर्मायतनों के संरक्षण पर जोर दिया। पत्रकारिता योगदान के लिए उनका सम्मान भी किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सनावद की यह रिपोर्ट।
सनावद • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 02:00 pm



