महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, परतापुर गढ़ी शाखा के कर्मचारियों को जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर नए शाखा प्रबंधक रोहित कलाउवा का सम्मान भी किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी अजीत कोठिया की यह रिपोर्ट।
गढ़ी परतापुर (बांसवाड़ा)। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) परतापुर गढ़ी शाखा के स्टाफ सदस्यों को हृदयाघात जैसी आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीवन रक्षक टैबलेट किट वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।नए शाखा प्रबंधक का सम्मान
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर (नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल) अजीत कोठिया ने नव नियुक्त शाखा प्रबंधक रोहित कलाउवा का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया तथा उनके सफल बैंकिंग कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें संस्था की मुखपत्रिका 'महावीर प्रवाह' की प्रति भी भेंट की गई। एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन, बांसवाड़ा-डूंगरपुर यूनिट की ओर से भी त्रैमासिक पत्रिका भेंट कर स्वागत किया गया।
जीवन रक्षक किट का वितरणमहावीर इंटरनेशनल की ओर से बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जीवन रक्षक टैबलेट किट प्रदान की गई, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज को चिकित्सालय पहुंचाने तक प्राथमिक सहायता मिल सके। इस पहल को उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सराहा।
कर्मचारियों की रही सहभागिताइस अवसर पर विशाल प्रसाद, संदीप यादव, प्रेमानंद प्रधान, एलेन के लाल, राहुल जोशी, अमित श्रीमाली, दीपक पटेल, प्रकाश हरिजन, अब्दुल हमीद, शमशेर सिंह, कमलजीत यादव, सुरेश समोटा, राजेंद्र चंदेल, राजेंद्र महला, विशाल हरिजन, सतीश कटारा, कालूराम, भावेश पुरोहित, चिंतन पंचाल, पीयूष पंचाल एवं दीपिका माली सहित सभी स्टाफ सदस्यों को जीवन रक्षक किट भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।
सेवा कार्यों की सराहनाशाखा प्रबंधक रोहित कलाउवा ने महावीर इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे पीड़ित मानवता सेवा कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में एसबीआई की ओर से भी ऐसे जनहितकारी कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया।




