बांसवाड़ा। 52 वर्षों से संचालित गैर धार्मिक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल द्वारा पूरे देश में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक ष्राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियानरू ’कपड़ा बैंक - खुशियों का बाज़ार’ का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, अंतरराष्ट्रीय महासचिव वीर सोहन लाल वैद्य अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन एवं राष्ट्रीय संयोजक रवींद्र कुमार जैन ने वीर सुरेश गांधी को इस महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय सह समन्वयक नियुक्त किया है। अपरिग्रह से आत्मसम्मान’ तक का संदेश देने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में दान देने के बजाय मात्र 10 रुपए की स्वाभिमान-सहयोग राशि पर उनकी पसंद के स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वस्त्र चुनने का अधिकार देना है।
अभियान की मुख्य बातें और कार्यक्रम की समयरेखा
1 सितंबर (’राष्ट्रीय शुभारंभ’) पूज्य साधु-संतों के पावन सान्निध्य में संकल्प-दीप प्रज्वलन एवं अपरिग्रह संदेश के साथ अभियान की शुरुआत होगी।
6 से 13 सितंबर (’जन-संग्रह सप्ताह’) घरों, कॉलोनियों, विद्यालयों, व्यापारिक संस्थानों एवं कार्यालयों से उपयोग योग्य अतिरिक्त वस्त्रों का संग्रह किया जाएगा।
14 से 25 सितंबर ’(छंटाई व तैयारी) संग्रह किए गए वस्त्रों का वर्गीकरण (ए-श्रेणी उपयोग के लिए एवं बी-श्रेणी री-साइक्लिंग के लिए), धुलाई, इस्त्री, साइज टैगिंग एवं बाज़ार की व्यवस्था की जाएगी। 26 से 29 सितंबर (’खुशियों का बाज़ार’) तक जरूरतमंद परिवारों के लिए गरिमापूर्ण बाज़ार का आयोजन किया जाएगा। जहां वे अपनी पसंद से वस्त्र चुन सकेंगे।
वस्त्र संग्रह के लिए समाजजनों से अपील
इस प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन के लिए एक 10-सदस्यीय राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया है। सभी आम जनमानस, समाजसेवी संस्थाओं और महावीर इंटरनेशनल के सभी केंद्रों व सदस्यों से अपील है कि वे अपनी अलमारी से अतिरिक्त वस्त्र निकालकर इस सेवा महायज्ञ में सहभागी बनें और किसी जरूरतमंद के जीवन में खुशियां और आत्मसम्मान भरें।



