बड़ामलहरा। श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड छतरपुर की ओर से बड़ामलहरा स्थित श्री 1008 दिगंबर जैन चंदाप्रभु जिनालय में भक्तामर पाठ और मंत्रों के साथ 48 दीपकों से भक्तिमय आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के आयोजक चंदाप्रभु मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्रकुमार जैन एवं पत्नी केशर जैन ‘रजनी’ ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम बुंदेलखंड छतरपुर की जिलाध्यक्ष, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् की प्रांतीय संगठन सचिव तथा उनके पोते इवान जैन और दामाद अक्षय जैन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कराया गया।
इन्होंने सहभागिता कर किया पुण्यार्जन
इस अवसर ग्लोबल महासभा वूमेन फोरम के पदाधिकारी शुभा जैन, कल्पना जैन, सरोज जैन, ज्ञानकुमारी जैन, दीप्ति जैन महिला परिषद् की पदाधिकारियों की सहभागिता रही एवं चंदाप्रभु मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दिनेशकुमार जैन, मंत्री भागकुमार जैन, कोषाध्यक्ष मंटू जैन, ऑडिटर शैलेंद्र जैन, राजीव जैन, छक्की जैन एवं कार्यकारिणी सहित महिला वर्ग, पुरुष वर्ग की सहभागिता के साथ समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति कर पुण्य अर्जन किया।




