जयपुर। जयपुर जिले की डूंगरी कला पंचायत के ग्राम सांगाकाबास स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में प्राचीन अतिशयकारी मूलनायक भगवान संभव नाथ का जन्म कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती सहित धार्मिक कार्यक्रम किए गए। अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य पदम जैन बिलाला, दूलीचंद बिलाला, केवलचंद बिलाला, राजू बिलाला एवं मास्टर आदित बिलाला को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के पश्चात ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. सीताराम सपत्नीक मंदिर में पधारे। समाज समिति सांगाकाबास के अध्यक्ष पदम जैन बिलाला ने अतिथियों का परिचय दिया।

सरपंच डॉ. सीताराम स्वागत किया

इस अवसर पर मालचंद, विनोद, टीकमचंद, अंजू कला, तारामणि, विमला, कमला, आशा एवं मधु सहित समाजजनों ने सरपंच डॉ. सीताराम का स्वागत अभिनंदन किया। सरपंच दम्पति ने भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इन समाजजनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर रतन देवी ,किरण, राजेश, तारादेवी, हीरालाल सहित अनेक समाजजनों की उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।