जियो और जीने दो शांति से रहने दो : ऋषभदेव पखवाड़ा के तहत हुई प्रतियोगिताएं

शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। झालरापाटन से पढ़िए यह खबर...
झालरापाटन। शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार 1 से 15 अप्रैल तक तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस आदेश की पालना में शुक्रवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय लालबाग में पोस्टर, निबंध और अन्य प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र और छात्राओं को उप प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सुरेंद्रकुमार जैन ने स्मृति चिन्ह और पारितोषिक वितरण किया। प्रधानाध्यापिका शेफ्ता नाज ने बताया है कि आज विश्व में जो अशांति है, उसमें तीर्थंकर ऋषभदेव के सिद्धांत जियो और जीने दो और शांति से रहने दो, हिंसा, झूठ,चोरी, कुशील,परिग्रह इनसे हमें बचना चाहिए। अगर हम इनका पालन करेंगे तो विश्व में शांति होगी और हमारा देश भारत विश्व गुरु बनेगा इससे छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण में और उनके नैतिक मूल्यों का विकास होगा। कार्यक्रम में विजेता कृतिका माली, रिद्धिमा, लक्षित, नायरा, गुनगुन और खुशी रहीं। कार्यक्रम में सुरेंद्र जैन ने आभार माना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



