नगर में लायंस क्लब मुरैना एलीट ने फ़ूड फॉर हंगर सेवा कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच भोजन, मिठाई, दही बड़ा, चाय और टोस्ट का वितरण किया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 100 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। नगर में लायंस क्लब मुरैना एलीट ने फ़ूड फॉर हंगर सेवा कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच भोजन, मिठाई, दही बड़ा, चाय और टोस्ट का वितरण किया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 100 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है और हम समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए सदैव तत्पर हैं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष लॉयन भारती मोदी ,पूर्व अध्यक्ष इंजी. लॉयन नीता बांदिल, सचिव लॉयन ज्योति मोदी ,कोषाध्यक्ष लॉयन मयूरी गुप्ता, डॉ. लॉयन शिवानी तोमर, लॉयन पारुल गुप्ता, लॉयन अंशुल गोलस, लॉयन पूजा सिंघल, लॉयन सुरभि मित्तल, लॉयन नैन्सी मंगल सहित कई सदस्य मौजूद रहे। क्लब की इस पहल ने ज़रूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी और वी सर्व की भावना को और भी सशक्त बनाया।




