प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव (वर्ष 2024-2025) के अंतर्गत आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर सभी को दिया जा रहा है। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट...
बारामती। प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठा महोत्सव (वर्ष 2024-2025) के अंतर्गत आयोजित पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर सभी को दिया जा रहा है।प्रतियोगिता की जानकारी:

- प्रतियोगिता का नाम: पत्र लेखन प्रतियोगिता

- प्रतियोगिता की अवधि: 18 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक

- विषय: पत्र 100 शब्दों में लिखें, जिसमें आप अपने किसी भी मनोभावों को प्रकट करते हुए पत्र लिख सकते हैं। पत्र, प्रथमाचार्य 108 श्री शान्तिसागर महाराज जी से संबंधित किसी घटना या प्रसंग पर आधारित हो सकता है।

 पुरस्कार:

- प्रथम पुरस्कार: ₹7000

- द्वितीय पुरस्कार: ₹5000

- तृतीय पुरस्कार: ₹3000

- सांत्वना पुरस्कार: ₹1100 (कई पुरस्कारों की व्यवस्था है)

 प्रतियोगिता के नियम:

1. पत्र 100 शब्दों में लिखना अनिवार्य है।

2. किसी भी मनोभाव को प्रकट करते हुए पत्र लिखा जा सकता है।

3. पत्र अपने गांव के संयोजक के पास जमा करें या निम्नलिखित ईमेल पर भेजें:

Email: badave1977@gmail.com

4. पत्र हिंदी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ या अंग्रेजी भाषा में भी लिख सकते हैं।

5. सभी विजेताओं को आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

आयोजक:

आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव समिति

आचार्य शांति सागर फाउंडेशन

 संपर्क सूत्र:

डॉ. सुधीर शास्त्री

मोबाइल: 9657290660

पता: B 1, इंद्रप्रस्थ सोसाइटी, जंदार रोड, कसबा बारामती, 413102