राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुमार आदित्य गणेशलाल हेमावत का राष्ट्रपति पुरस्कार 2026-27 के लिए चयन हुआ है। उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
नई दिल्ली/नागपुर। राष्ट्रीय सेवा, सामाजिक दायित्व और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कुमार आदित्य गणेशलाल हेमावत का राष्ट्रपति पुरस्कार 2026-27 के लिए चयन होने पर समाज एवं परिवार में हर्ष का वातावरण है। उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।कठिन परिश्रम का मिला सम्मान
आदित्य ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनने वाली उपलब्धि माना जा रहा है।
राष्ट्रीय सेवा में उल्लेखनीय योगदानउन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शिविरों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके साथ ही National Camp, State Level Camp, Youth for My Bharat, Digital India, Social Work, Election Duty सहित अनेक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।
नागपुर विद्यापीठ का बढ़ाया गौरवआदित्य की इस उपलब्धि से नागपुर विद्यापीठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने समाज, परिवार और क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।
युवाओं के लिए प्रेरणाराष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयन यह सिद्ध करता है कि सेवा, समर्पण और निरंतर परिश्रम से कोई भी युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है। आदित्य की उपलब्धि समाज के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
शुभकामनाएंसमाजजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने कुमार आदित्य गणेशलाल हेमावत को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।





