कुचामन सिटी। सकल जैन समाज कुचामन सिटी एवं श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में 16वां त्यागी-व्रती, वरिष्ठजन एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह रविवार, 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
समारोह वृंदावन गार्डन में प्रातः 9 बजे से पाना देवी, संदीप, रोशी, दर्शन एवं संयम पहाड़िया परिवार के सौजन्य से संपन्न होगा।
मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
संस्था अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल एवं सचिव सुभाष पहाड़िया के अनुसार वर्ष 2025-26 में राजस्थान शिक्षा बोर्ड एवं सीबीएसई की 10वीं कक्षा में 90 प्रतिशत तथा 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
उच्च तकनीकी एवं व्यावसायिक डिग्री—सीए, एमबीए, सीएस, बीटेक, एमबीबीएस, एलएलबी एवं आरएएस—प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान होगा। एसएसटी, स्थानक, बीएड एवं स्नातकोत्तर डिग्री में 75 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले तथा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशेष योग्यता प्राप्त विद्यार्थियों को भी बहुमान किया जाएगा।
वरिष्ठजनों एवं धार्मिक प्रतिभाओं का सम्मान
कोषाध्यक्ष देवेंद्र ने बताया कि श्रावक श्रेष्ठी राजकुमार जी सेठी, लीचाणा; श्रावक श्रेष्ठी दंपती तिलकाश देवी-रामेश्वरलाल गंगवाल तथा श्राविका श्रेष्ठी भवरीदेवी, धर्मपत्नी स्वर्गीय माणकचंद पहाड़िया का सम्मान किया जाएगा।
धार्मिक परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित जैन, सुपुत्र राजकुमार पाटनी का भी विशेष सम्मान होगा।
जनप्रतिनिधियों और व्रतधारियों का बहुमान
नगर परिषद चुनाव में पार्षद पद पर विजय प्राप्त करने वाली बरखा रानी पाटनी एवं कमलकुमार बड़जात्या के साथ चेयरमैन महेश रामनंदका और उपाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह के सौजन्यकर्ता परिवार को भी बहुमानित किया जाएगा।
दशलक्षण महापर्व के दौरान दस दिन निराहार उपवास कर दशलक्षण व्रत की साधना करने वाले अजय बज, संतोष देवी गंगवाल एवं रितेश बज का सम्मान कर तप की अनुमोदना की जाएगी।
एक नजर में
सम्मान समारोह 27 सितंबर को सुबह 9 बजे वृंदावन गार्डन में होगा।
10वीं, 12वीं एवं उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि पाने वाले विद्यार्थी सम्मानित होंगे।
वरिष्ठजनों एवं धार्मिक परीक्षा में राष्ट्रीय प्रथम रहे प्रतिभागी का बहुमान होगा।
नगर परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा।
दशलक्षण व्रतधारी तपस्वियों की तप-साधना की अनुमोदना होगी।
पोल : समाज के सम्मान समारोहों में किस वर्ग को विशेष रूप से प्रोत्साहन मिलना चाहिए?
प्रतिभावान विद्यार्थी और युवा
तपस्वी, वरिष्ठजन एवं धार्मिक प्रतिभाएं
श्रीफल साथी : सुभाष पहाड़िया, कुचामन सिटी




