बड़ा मलहरा। परम पूज्य भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी के आशीर्वाद से मंगल स्वास्तिक शाखा बड़ा मलहरा द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्तांबर पाठ का आयोजन 1008 श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में किया गया।

भक्ति भाव से पाठ

कार्यक्रम में श्रीमती शुभा जैन, केशर जैन ‘रजनी’, दीप्ति जैन, विभा जैन, मंजू मोदी, साक्षी जैन, रश्मी गंज, सुषमा जैन, कमलकुमारी जैन, पिंकी जैन, अंजु छतरपुरिया, माया जैन, रेखा देवरिया एवं बीनू जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

महाआरती के साथ समापन

लगभग एक घंटे तक भक्तांबर पाठ भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इसके बाद भक्तांबर महाआरती एवं पंच परमेष्ठी की आरती की गई। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

आयोजन का संदेश

आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति, संस्कार और धार्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बनाया।