आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं इसी भावना के तहत महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जल ही जीवन है मिशन’ के तहत बुधवार को गोयल परिवार के सहयोग से एक टैंकर से 40 बिलिया पशुओं के लिए भराए गए और पक्षियों के लिए शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 5 नए परिंडे लगाकर 51 परिंडे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, अजीत पहाड़िया की खबर...
कुचामनसिटी। आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं इसी भावना के तहत महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ‘सबकी सेवा सबको प्यार’ ‘जल ही जीवन है मिशन’ के तहत बुधवार को गोयल परिवार के सहयोग से एक टैंकर से 40 बिलिया पशुओं के लिए पानी पीने के लिए भराए गए और पक्षियों के लिए शाकंभरी गेट से शाकंभरी मंदिर तक 5 नए परिंडे लगाकर 51 परिंडे लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया। पानी भरने और दाने की व्यवस्था वीर रामावतार गोयल, वीर रतन लाल मेघवाल एवं भावीन गर्ग अजमेर वाले ने की। संस्था द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों की सार संभाल की गई।

साथ ही समरिया सागर बालाजी गोशाला सीकर रोड पर गंगवाल परिवार द्वारा गायों को हरा चारा वीर सुरेशकुमार गंगवाल, रामावतार गोयल निकिता प्रिंशा नैवेध गंगवाल, रीना, शुभा दगडा किशनगढ़, तृप्ति, अविशी पाटनी सूरत, शुभा, मानस जैन जयपुर ने खिलाया। शाकंभरी माताजी मंदिर रोड पर संस्था द्वारा 2021 से जीवदया और पेड़-पौधे लगाने के सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

संस्था समय-समय पर परिंडे लगाकर दाना डालकर, प्रजजन के लिए घोसले लगाकर जीवदया सेवा कार्य किए जा रहे हैं पशु पक्षियों, जीव जंतुओं के पीने के लिए पानी के बिल्लियां भरवाए जाते हैं। इस सेवा में सभी का सहयोग रहता है। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोग कर्ता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।