जूनागढ़ के एसपी हर्षद मेहता ने अपनी शासकीय नौकरी से त्याग पत्र देकर आध्यात्म का मार्ग चुन लिया है। उन्हें पूरे नगर के लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें स्टाफ ने भी शानदार विदाई देकर अनुमोदना की। पढ़िए जूनागढ़ से यह खबर...
जूनागढ़। हर्षद मेहता जूनागढ़ (गुजरात) के एसपी के पद पर सुशोभित थे। उन्हें एकदम विचार आया कि यह सब क्षणभंगुर है। आनंद तो अध्यात्म पद पर है। एसपी के पद से शनिवार को नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और अध्यात्म के रास्ते पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया और ठान लिया कि अब मुझे आध्यात्म पद पर आगे बढ़ना है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि उन्हें पूरे नगर एवं पूरे स्टाफ ने विदाई दी। कार्यालय स्टाफ और सारे पुलिसकर्मी उन्हें विदाई देने आए। ऐसे अफसर बड़ी मुश्किल से मिलते हैं और विचार करने वाली बात है कि अपनी इतनी बड़ी नौकरी छोड़कर धर्म के रास्ते पर जिन ध्वजा फहराने जा रहे हैं। उनके इस निर्णय के इसकी कोटि-कोटि अनुमोदना की जा रही है।