इंदौर। इंदौर में चल रहे चातुर्मास के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी ने विभिन्न जैन संतों एवं साध्वी जी के दर्शन कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री जीतू पटवारी जी ने परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सत्य और अहिंसा से विजय
आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने से विजय निश्चित होती है। उन्होंने जनसेवा के कार्यों में सत्य, अहिंसा, करुणा एवं सद्भावना को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।
साध्वी जी ने बताया हाथ के पंजे का संदर्भ
इसके पश्चात श्री पटवारी जी ने श्वेतांबर समाज की साध्वी जी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। साध्वी जी ने कांग्रेस के ‘हाथ के पंजे’ के चुनाव चिन्ह के संदर्भ में बताया कि इंदिरा गांधी जी जब चुनाव लड़ने के लिए दिगंबर संत के पास पहुँची थीं और उन्होंने चुनाव चिन्ह के संबंध में मार्गदर्शन मांगा था, तब उन्हें हाथ के पंजे का चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया।
साध्वी जी ने कहा कि यह चिन्ह सभी जीवों के प्रति दया, परस्पर प्रेम, सत्य, अहिंसा एवं सर्वधर्म समभाव की भावना का संदेश देता है।
सर्वधर्म समभाव का संदेश
साध्वी जी ने कहा कि समाज में सभी धर्मों एवं वर्गों के प्रति सम्मान, प्रेम और सद्भावना बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने श्री पटवारी जी को सत्य, अहिंसा एवं मानवता के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करने का आशीर्वाद प्रदान किया।
मुनि श्री सुधासागर जी से भी लिया आशीर्वाद
इसके पश्चात श्री पटवारी जी ने परम पूज्य मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि श्री ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सभी जीवों की रक्षा करें तथा सभी धर्मों के प्रति सर्वधर्म समभाव की भावना रखें।
इस अवसर पर श्री जीतू पटवारी जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी इसी भावना के आधार पर कार्य कर रही है कि सभी जीवों की रक्षा हो, समाज सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़े तथा प्रत्येक धर्म और वर्ग के व्यक्ति की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित हों। मुनि श्री ने कांग्रेस पार्टी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी आशीर्वाद प्रदान किया।
चातुर्मास स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
चातुर्मास स्थल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी का स्वागत इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय चिंटू चौकसे जी, प्रदेश प्रवक्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय जी बाकलीवाल, श्री संजय बाकलीवाल, शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री एवं दिगंबर जैन सामाजिक संसद के प्रवक्ता श्री मनीष अजमेरा तथा श्री राजेश जैन ‘दादू’ का स्वागत चातुर्मास कमेटी की ओर से किया गया।
चातुर्मास कमेटी की ओर से सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद जी, गोदावरी नवीन जी गोदा, अशोक जी कोयल वाला, हर्ष जी जैन, अशोक जी दोषी, राहुल जी जैन स्पोर्ट्स एवं समस्त चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
गणमान्यजन रहे उपस्थित
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री आनंद जैन कासलीवाल, शहर कांग्रेस के संगठन मंत्री श्री संजय बाकलीवाल, श्री निर्मल जी कासलीवाल, श्री राजा चौकसे, श्री लोकेश हड़िया, श्री राजेश जैन ‘दादू’, श्री मनीष अजमेरा, श्री प्रकाश पटेल, श्री प्रवीण पटनी, श्री सुरेंद्र बाकलीवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जनसेवा और सद्भावना का संदेश
पूरे कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, जीवदया, करुणा, मानवता और सर्वधर्म समभाव का संदेश प्रमुख रूप से सामने आया। संतों ने जनसेवा को सद्भावना एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
जारीकर्ता: आनंद जैन कासलीवाल, प्रवक्ता, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी




