अशोक जेतावत - झारखंड के सी एम हेमंत सोरेन से समग्र जैन समाज , भारत के प्रतिनिधि की भेंट हुई । हेमंत सोरेन को जैन समाज की भावनाओं से अवगत करवाते हुए प्रतिनिधिमंडल ने आनन-फानन में गजट नोटिफिकेशन जारी करने पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज की । झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा परिसर में प्रतिनिधिमंडल से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस बारे में जल्द निर्णय कर जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखने की बात कही ।हेमंत सोरेन पूरे देश में चल रहे आंदोलन से अवगत हैं और उन्होनें प्रतिनिधिमंडल से कहा कि लोकसभा अध्यक्ष महोदय से वार्ता के बाद में स्वयं इस मामले को देख रहा हूँ और जल्द ही समाज के पक्ष में निर्णय होगा इस अवसर पर मधुबन विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद थे ।




