जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर, महारानी फार्म में मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 20 सितम्बर को प्रातः 6:15 बजे बालक अविराज जैन का प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उन्हें तिलक, माला एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अविराज जैन, अरुण-सुनीता लालसोट वाले के सुपौत्र एवं सुरभि-अभिमन्यु के पुत्र हैं। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि अविराज को धार्मिक संस्कार उनके नाना-नानी सुबोध एवं स्वर्णिमा से प्राप्त हुए हैं।
आठ वर्ष पूर्ण होने पर मिलता है संस्कार सम्मान
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने धर्मसभा का संचालन करते हुए बताया कि गायत्री नगर जैन मंदिर में समाज के जिन बालकों के आठ वर्ष पूर्ण हो जाते हैं, उनका समिति द्वारा सम्मान किया जाता है। उन्होंने समाजजनों से आग्रह किया कि बच्चों के आठ वर्ष पूरे होने पर उन्हें अभिषेक एवं धर्म-साधना जैसे संस्कार अवश्य प्रदान करें।
अरुण शाह ने अविराज जैन को अनुकूलता के आधार पर नियमित अभिषेक करने का संकल्प भी कराया।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विजय सोगानी, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, सदस्य बसंत बाकलीवाल, राकेश पटौदी, पदम झंझरी, संतोष गंगवाल, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, अनिल टोंग्या, धूपचंद शाह, राजेंद्र सोगानी, आलोक शाह, प्रमिला शाह, बीना टोंग्या, वरिष्ठ एडवोकेट विमल कुमार जैन, अशोक विधानसभा वाले एवं रमेश सोगानी सहित सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्रीफल साथी : उदयभान जैन, जयपुर




