इंदौर। दिगंबर जैन समाज इंदौर के गौरवशाली अनूप भवन परिवार के पितृ पुरुष स्वर्गीय श्री देवकुमारसिंह कासलीवाल के सुपुत्र एवं जैन रत्न स्व. श्री प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल की आज 6वीं पुण्यतिथि है। स्व. प्रदीप जी ने अपने पिताजी के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा के संस्कारों को आत्मसात किया। आप दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष रहे और आपके कार्यकाल में समाज के उत्थान एवं खुशहाली के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए, जिससे समाज गौरवान्वित हुआ। आप दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। इसके अतिरिक्त श्री महावीर ट्रस्ट, सिद्धवरकूट तीर्थ एवं मक्सी पार्श्वनाथ सहित अनेक ट्रस्टों और तीर्थ क्षेत्रों के अध्यक्ष के रूप में आपने उनके विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। डॉ. जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू एवं परिवार ने कहा कि आज पुण्यतिथि पर भले ही आप भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, परंतु आपके स्वर्णिम योगदान की स्मृति को देश-प्रदेश एवं इंदौर का सकल जैन समाज सदैव जीवंत रखेगा। पुण्य स्मृति पर शत-शत नमन
जैन रत्न स्व. प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल को शत-शत नमन: 6वीं पुण्यतिथि पर समाजजन कर रहे हैं स्मरण, योगदानों को किया जा रहा याद

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से, तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज : , ‘ 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व पर होगी क्षमायाचना मिच्छामि दुक्कड़म्’ के साथ महापर्व का समापन
जैन धर्मावलंबियों का प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से शुरू होगा। आठ दिनों के पर्व में जैन समाज के श्वेताम्बर समुदाय (स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, तेरापंथ) के लोग तप, उपवास, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि का प्रयास करेंगे। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र का यह आलेख...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 04:27 pm
पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से, तप-साधना और आत्मचिंतन में जुटेगा जैन समाज : , ‘ 15 सितंबर को संवत्सरी महापर्व पर होगी क्षमायाचना मिच्छामि दुक्कड़म्’ के साथ महापर्व का समापन
जैन धर्मावलंबियों का प्रमुख आध्यात्मिक पर्व पर्युषण महापर्व 8 सितंबर से शुरू होगा। आठ दिनों के पर्व में जैन समाज के श्वेताम्बर समुदाय (स्थानकवासी, मूर्तिपूजक, तेरापंथ) के लोग तप, उपवास, स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, ध्यान और साधना के माध्यम से आत्मशुद्धि का प्रयास करेंगे। श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र का यह आलेख...
इंदौर • Shreephal Jain News • 05-09-2026, 04:26 pm