गोमाता के रक्षार्थ जैन मिलन महिला चंदना शाखा की बहनों ने एक सराहनीय पहल की है। शहर की सड़क पर विचरण करने वाली गोमाताओं के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
भिंड। गोमाता के रक्षार्थ जैन मिलन महिला चंदना शाखा की बहनों ने एक सराहनीय पहल की है। शहर की सड़क पर विचरण करने वाली गोमाताओं के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए। ताकि रात्रि के समय वाहन चालकों को गायें आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। इस अवसर पर जैन मिलन महिला चंदना शाखा की संस्थापिका नीतू जैन ने कहा कि गाय केवल हमारी आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी भी है।

रेडियम बेल्ट लगाने से न केवल गोमाताओं का जीवन सुरक्षित होगा बल्कि सड़़क पर चलने वाले अनेक लोगों का भी जीवन सुरक्षित रहेगा। यह कार्य न केवल गो-सेवा है बल्कि मानव जीवन की रक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। शाखा की बहनों ने समाज को यह सुंदर संदेश दिया है। गाय की रक्षा, मानव की सुरक्षा। सभी सदस्यों का हृदय से आभार और साधुवाद। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री अलका जैन, मोनी जैन, डिंपी जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।