जैन समाज ने निकाली जन आक्रोश रैली : थानाप्रभारी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

श्री दिगंबर जैन समाज लार द्वारा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से 25 मई को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। लार से मनोज जैन लार की यह खबर...
लार (टीकमगढ़)। श्री दिगंबर जैन समाज लार द्वारा मुनि श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से 25 मई को विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री श्रुतमती माता जी एवं आर्यिका श्री उपशममति माताजी को जानबूझकर रीवा में कार से टक्कर मारकर उन्हें असमय समाधि के लिए विवश कर देने के मामले में ज्ञापन दिया गया। इसमें मांग की गई कि प्रशासन समुचित कार्रवाई करे और दोषी व्यक्तियों को कठोर दंड दिया जाए। इस हेतु जन आक्रोश रैली निकालकर थानाप्रभारी बुडेरा को ज्ञापन सौंपा। पूर्व में भी ऐसी कुछ घटनाएं घटित हुई हैं।जिनसे प्रतीत होता है कि जैन साधु साध्वियों के प्रति जानबूझकर ऐसा निदनीय कृत्य किये जा चुके हैं। यह पूरी तरह से अनुचित है। निर्दोष साधुओं के ऊपर इस प्रकार का अत्याचार निंदनीय है और दंड के योग्य है। जैन समाज ने शासन से मांग की है कि वह जैन साधुओं के निर्वाध विहार में समुचित पुलिस बल की व्यवस्था करे। तथा ऐसे असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाए। ताकि ऐसे अप्रिय कार्यों की पुनरावृत्ति नहीं हो सके। 25 मई को में जन आक्रोश रैली में जैन समाज लार एवं बुडेरा ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। ज्ञापन देने वालों में दिनेश जैन शिक्षक,अरविन्द्र सेठ, प्रदीप बुडेरा, रविन्द्र बुडेरा, पुष्पेंद्र सिंघई, लालचंद्र, गौरभ सिंघई, सतीश जैन, चेतन सिंघई प्रमुख रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 1:घर से मिले संस्कार बच्चों के साथ महानगरों तक पहुंचे : दशलक्षण में नहीं छूटता देवदर्शन और रात्रि भोजन त्याग
सनावद का सुधीर जैन परिवार दशलक्षण में देवदर्शन, पूजन, एकासन, उपवास और रात्रि भोजन त्याग के जरिए पीढ़ियों से मिले संस्कारों को निभाता है।
सनावद • सन्मति जैन काका • 17-09-2026, 04:21 pm
दस दिन दस परिवार सीरीज 2दशलक्षण पर्व में बदल जाती है कासलीवाल परिवार की दिनचर्या: सामूहिक पूजन, एकासन और उपवास से पूरा परिवार जुड़ता है धर्म-साधना से
अमित कासलीवाल परिवार दशलक्षण में सामूहिक पूजन, एकासन, उपवास, आरती और सात्विक भोजन अपनाता है, जिससे बच्चे धर्म, अनुशासन, पारिवारिक एकता एवं संस्कार सीखते हैं।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 17-09-2026, 03:48 pm



