युवा जैन मिलन, जैन महिला महावीर उत्तरी, महिला जैन मिलन कमला नगर, आगरा द्वारा हर वर्ष की तरह गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए कमला नगर स्थित चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास राहगीरों के लिए शीतल जल की प्याऊ मिनरल वाटर का शुभारंभ किया गया। पढ़िये शुभम जैन की रिपोर्ट...
आगरा। युवा जैन मिलन, जैन महिला महावीर उत्तरी, महिला जैन मिलन कमला नगर, आगरा द्वारा हर वर्ष की तरह गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए कमला नगर स्थित चांदनी चौक बजाज वर्ल्ड के पास राहगीरों के लिए शीतल जल की प्याऊ मिनरल वाटर का शुभारंभ किया गया। इसके साथ पक्षियों के पानी पिलाने के बर्तन का भी वितरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप जैन पीएनसी, आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन ने सुंयक्त रूप से फीता काटकर और राहगीरों को पानी पिलाकर प्याऊ का शुुभारंभ किया।
सराहनीय कार्यमुख्य अतिथि प्रदीप जैन पीएनसी ने इस मौके पर कहा कि आज यह देख कर बहुत हर्ष हो रहा है कि युवा द्वारा किया जा रहा कार्य बहुत ही सराहनीय है। युवाओं में सेवा भाव के संस्कार हैं। उनके परिवार धार्मिक होने से उन के माता-पिता द्वारा ऐसे संस्कार दिये हैं। यह देखकर यह लगता है कि यह भविष्य में सभी समाज की सेवाएं करेंगे। इनको हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं हैं। इस दौरान युवा जैन मिलन कमला नगर द्वारा सभी लोगों को गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए बर्तन का वितरण किया। लगभग 100 मिट्टी के बर्तन दिए गए। इस अवसर पर युवा जैन मिलन के पदाधिकारियों एवं शाखाओं के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
ये रहे मौजूदइस कार्यक्रम में युवा जैन मिलन के कार्यक्रम सयोजक अंकुर जैन रईस, अंकुर जैन, अमूल जैन, अनुजक्रांति जैन, शरद जैन, शानू जैन, समकित जैन, प्रतीक जैन, अशोक जैन रईस, अनिल जैन रईस, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, सुभाष जैन नायक, अनिल जैन एफसीआई, नरेशचंद जैन, शीतल जैन, सुशीलमोहन जैन, सुवीना जैन रईस, सुधा जैन शशि जैन, हर्षा जैन, ज्योति जैन, अंजलि जैन, लता जैन और समस्त कमला नगर जैन समाज के लोग उपस्थित रहे|




