इंदौर/सनावद । आरोहण परिवार की सनावद निवासी गवाक्षी जैन ने द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एथलेटिक्स टूर्नामेंट में शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया है।

गवाक्षी की इस उपलब्धि पर अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज ने आशीर्वाद दिया और उनके पिता हेमंत जैन, माता प्रियंका जैन चाचा सन्मति जैन , श्रीफल समूह की संपादक रेखा संजय जैन तथा परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया । उन्होंने गवाक्षी की मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को सराहा।

राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं

परिवारजनों और समाजबंधुओं ने गवाक्षी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह आगामी स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी।