इंदौर। श्री भारतवर्षीय खंडेलवाल दिगंबर जैन महासभा एवं युवा महासभा द्वारा ‘हर महीने–हर मंदिर’ श्रृंखला के अंतर्गत छत्रपति नगर जिनालय में पांचवां संगीतमय भक्तामर पाठ आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर जिनेंद्र भगवान की आराधना की।

महासभा एवं सामाजिक संसद के पदाधिकारी रहे उपस्थित

पाठ में महासभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शेखर छाबड़ा, महामंत्री सनत गंगवाल, प्रदेश अध्यक्ष संदीप जैन मोयरा तथा युवा महासभा के अध्यक्ष मनीष जैन उपस्थित रहे।

युवा महासभा के कार्याध्यक्ष शैलेंद्र सोगानी, कोषाध्यक्ष कपिल सेठी, पीयूष गोधा, प्रफुल्ल जैन, अभिषेक बज, गौरव डोसी, सचिन सोनी एवं पुष्पेंद्र वेद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, कार्याध्यक्ष नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

नवीन गोधा परिवार रहा पुण्यार्जक

कार्यक्रम में प्रथम पुण्यार्जक का सौभाग्य नवीन गोधा एवं भविक आनंद गोधा परिवार को प्राप्त हुआ। युवा महासभा के सदस्यों ने भी पूरे भक्तिभाव के साथ पाठ में सहभागिता की।

संगीतमय भक्तामर पाठ का आयोजन युवा महासभा के संगठन मंत्री शैलेष काला एवं उनकी टीम ने किया।