कोटा। भारतीय जैन संघठन, कोटा चैप्टर ने उषा बाफना द्वारा संचालित संस्था 'तारे जमीं पे' का अवलोकन किया। बस्ती के ग़रीब बच्चों के लिए शिक्षा-दीक्षा के अलावा अच्छे संस्कार उषा बाफना द्वारा दिए जाते हैं। आप और आपकी टीम के समर्पण की प्रशंसा करते हुए समाज के हर व्यक्ति को आप के प्रयासों का सम्मान करना चाहिए ताकि सभी को प्रेरणा मिले कि समाज के वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उन्हें संस्कारित कर उत्थान करने की कोशिश करें।अच्छी संख्या में बीजेएस के पदाधिकारी और सदस्यों ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।संभाग के अध्यक्ष राजेश-चित्रा बागरेचा द्वारा 4 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के 6 शिक्षकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

60बच्चों को प्रदान किए पुरस्कार

सभी 60 बच्चे-बच्चियों को एक आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बीजेएस के अध्यक्ष महेंद्र-मंजू जैन, सचिव अरुण, अनिता, पीसी गोधा-विजया, राजेश चत्तर, मनोज-नयना, रेणु- पारस और अमन भाई ने उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। शनिवार के इस आयोजन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अतुल-कामिनी शाह ने 'तारे जमीं पे' की संस्थापिका उषा बाफना का स्वागत किया तथा भविष्य में उनके प्रयासों में योगदान देने की बात कही।