इंदौर। सरावगी खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर अतिशय क्षेत्र बनेड़िया जी में दंपति संगठन की प्रथम संपर्क एवं आउटिंग मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम में भगवान अजितनाथ के दर्शन, अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के साथ आचार्य श्री 108 अविचल सागर जी महाराज के सान्निध्य का लाभ प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगम्बर जैन संगठन के मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पौधरोपण, मंगलाचरण, संगीतमय धार्मिक तंबोला, भोजन एवं परिवार मिलन सहित विभिन्न आयोजन हुए। दंपति संगठन की प्रथम मीटिंग में इंदौर के साथ देपालपुर, महू एवं गौतमपुरा क्षेत्र के परिवारों ने भी सहभागिता की। सभी दंपतियों ने अपना परिचय देते हुए परिवार, निवास क्षेत्र, बच्चों एवं पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी साझा की।

इतिहास का स्थायी दस्तावेज तैयार करना उद्देश्य

बैठक में समाज के परिवारों को आपस में जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपने समाज और पारिवारिक संबंधों से परिचित कराने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि परिवारों के बीच निरंतर संपर्क और परिचय से सामाजिक संबंध मजबूत होंगे तथा विवाह संबंधों में भी अपनी स्वजाति के परिवारों से परिचय बढ़ाने में सहायता मिलेगी। बैठक में डिजिटल डायरी में परिवार की वर्तमान जानकारी के साथ पिछली पीढ़ियों का इतिहास सुरक्षित करने का आग्रह किया गया। इसका उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए परिवार, रिश्तों और पारिवारिक इतिहास का स्थायी दस्तावेज तैयार करना है।

बनेड़िया जी में वृक्षारोपण किया

सदस्यों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक परिवार अपने संपर्क के कम से कम 10-15 परिवारों को दंपति संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगा। संगठन की इस पहल को आगे अन्य शहरों एवं क्षेत्रों तक पहुंचाने की योजना भी बनाई गई। स्थापना दिवस पर धर्म के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बनेड़िया जी में वृक्षारोपण किया गया। स्वर्गीय प्रकाशचंद्र एवं स्वर्गीय अरुण कुमार सुपुत्र स्वर्गीय चिरौंजी लाल जीपहाड़िया की स्मृति में बड़े वृक्षों का रोपण किया गया। तेजकुमार गोधा के सौजन्य से भी वृक्षारोपण किया गया।

पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों को मजबूत करना भी उदेद्श्य

कार्यक्रम में नौवीता हेल्थकेयर की ओर से उपस्थित सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। आयोजन की व्यवस्थाओं में बनेड़िया पेढ़ी के सतीश जी, मनोज जी एवं समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष संदीप शीतल पहाड़िया ने समाजबंधुओं से अधिक से अधिक परिवारों को इस पहल से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि समाज के परिवारों को आपस में जोड़कर पारिवारिक एवं सामाजिक रिश्तों को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष संदीप शीतल पहाड़िया, संरक्षक इंदरकुमार सेठी, प्रभारी कैलाश लुहाड़िया, देवेंद्र अंजू सेठी, संयोजक राकेश साधना टोंग्या, कपूर प्रमिला पाटनी, तल्लीन निशा बडजात्या, प्रफुल्ल नीलम गोधा, प्रशांत आरती छाबड़ा, पदम प्रियंका वेद, राकेश प्रतिभा सोनी, रितेश टीना टोंग्या, जुंबिश दीपाली अजमेरा, राजकुमार मनोरमा पाटनी, रितेश मोनिका वेद, संदीप कल्पना गोधा सहित अनेक दंपति सदस्य उपस्थित रहे। देपालपुर जैन समाज से दिलीप कासलीवाल, चेतन बोहरा, प्रकाश सेठी, भागचंद छाबड़ा एवं कमल बोहरा सहित समाजबंधुओं की सहभागिता रही।