ज्ञानसागर गुरु मंदिर जिनालय आधारशिला 6 मार्च को : भव्यातिभव्य जिनालय का होगा निर्माण

दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में ज्ञानसागर गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय की आधारशिला 6 मार्च को रखी जाएगी।ज्ञानतीर्थ पहुंचने के लिए बड़ा जैन मंदिर मुरैना एवं नसियां जी जैन मंदिर मुरैना से ई-रिक्शा की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के बाद वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। पढ़िए मुरैना से मनोज जैन नायक की यह खबर...
मुरैना। श्री दिगंबर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र में ज्ञानसागर गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय की आधारशिला 6 मार्च को रखी जाएगी। ज्ञानतीर्थ के ट्रस्टी योगेश जैन (खतौली वाले) दिल्ली ने बताया कि आचार्यश्री सुमति सागर जी, आचार्यश्री सन्मति सागर जी एवं आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज की पावन धरा पर एबी रोड हाइवे पर नवनिर्मित ज्ञान तीर्थ मुरैना में ज्ञान गुरु मंदिर एवं नवीन जिनालय का शिलान्यास समारोह गुरुवार 6 मार्च को सुबह 10 बजे से होने जा रहा है। समाधिस्थ आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के स्वप्नों को साकार करने एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का दृढ़ संकल्प ज्ञानसागर भक्त परिवार ने लिया है। आचार्यश्री ज्ञानसागर महाराज के शिष्य सप्तम पट्टाचार्य ज्ञेयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा एवं निर्देशन में आर्यिका आर्षमति माताजी, आर्यिका सुज्ञानमति माताजी, आर्यिका दयामती माताजी एवं छाणी परंपरा के सभी साधु- साध्वियों के मंगल आशीर्वाद से क्षुल्लिका श्री अर्हतमति माताजी एवं क्षुल्लिका संस्कृति भूषण माताजी के सानिध्य में ज्ञानातीर्थ परिवार की ब्रह्मचारिणी बहन मंजुला दीदी के निर्देशन में प्रतिष्ठाचार्य जयकुमार जी निशांत टीकमगढ़ एवं नितिन भैयाजी खुरई शिलान्यास समारोह की सभी क्रियाओं को संपन्न कराएंगे।यह समाजजन लेंगे कार्य करने का सौभाग्य समारोह के शुभारंभ में ध्वजारोहण मुकेशकुमार जैन विटूमैन आगरा, चित्र अनावरण बकीलचंद, नीरज जैन, पंकज जैन, राजीव जैन खैकड़ा एवं दीप प्रज्वलन सतेंद्रकुमार जैन बुढ़ाना बाले करेंगे। दोनों जिनालयों का निर्माण वास्तुविद चंद्रशेखर जैन विदिशा की देखरेख में होगा। भव्यातिभव्य नवीन जिनालय की आधारशिला चंद्रकांता जैन, बृजेश जैन, राजेश जैन, यतीश जैन, मनोज जैन, पंकज जैन, मेडिकल परिवार मुरैना एवं ज्ञान गुरु मंदिर की आधारशिला आनंद जैन, राहुल जैन, रजत जैन खेकड़ा परिवार सूर्य नगर दिल्ली द्वारा रखी जाएगी।समारोह की तैयारियां जारी जैन समाज की स्वयं सेवी संस्था जैन मित्र मंडल मुरैना के मुख्य संयोजक सतेंद्र जैन खनेता वाले ने बताया कि शिलान्यास समारोह में संपूर्ण भारतवर्ष से सैकड़ों की संख्या में आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के भक्तों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी गुरुभक्तों के आवास, स्वल्पाहार एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था शिलान्यास पुण्यार्जक परिवार आनंद जैन खेकड़ा वाले परिवार, सूर्यनगर दिल्ली एवं पंकज मेडिकल परिवार मुरैना की ओर से की जा रही है।शिलान्यास समारोह में शामिल होने की अपील 6 मार्च को स्थानीय समाज के ज्ञानतीर्थ पहुंचने के लिए बड़ा जैन मंदिर मुरैना एवं नसियां जी जैन मंदिर मुरैना से ई-रिक्शा की व्यवस्था एवं कार्यक्रम के बाद वापसी के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। शिलान्यास समारोह में जैन मित्र मंडल मुरैना को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। मित्र मंडल के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण एकजुटता एवं सजगता के साथ करेंगे। शिलान्यास समारोह के आयोजक ज्ञानसागर भक्त परिवार, ज्ञानतीर्थ महा आराधक परिवार, सकल जैन समाज मुरैना, जैन मित्र मंडल मुरैना ने सभी गुरुभक्त साधर्मी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में 6 मार्च को शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होने की अपील की है।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



