जैन कालोनी नेमिनगर में 28 अप्रेल से 3 मई तक आयोजित होने वाले कल्पतरु तीर्थ के भव्य पंचकल्याणक के पात्र माता पिता और सोधर्म इंद्र इन्द्राणी की बधाई शुभकामनाएं एवं गोद भराई कार्यक्रम सोमवार को हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट 
इंदौर। जैन कालोनी नेमिनगर में 28 अप्रेल से 3 मई तक आयोजित होने वाले कल्पतरु तीर्थ के भव्य पंचकल्याणक के पात्र माता पिता और सोधर्म इंद्र इन्द्राणी की बधाई शुभकामनाएं एवं गोद भराई कार्यक्रम सोमवार को हुआ। सैंकड़ों समाजजन महिलाएं पुरुष समाज श्रेष्ठी भक्ति नृत्य कर रहे थे। उनमें गजब का उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में समस्त समाजजनों की उपस्थिति के साथ पुलकमंच परिवार के सदस्य उपस्थित थे। इसमें इन्दर सेठी, प्रदीप बड़जात्या, पीसी जैन, अर्पित वाणी, कमल रावका, राजेश जैन दद्दू आदि समाज श्रेष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। आयोजकों को होने वाले भव्य पंचकल्याणक के लिए अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी गईं।