मंदिरों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विशेष योजना के तहत जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का होगा रक्षण

उत्तरप्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास, संरक्षण हेतु एक विशेष योजना चला रही है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने उत्तरप्रदेश के जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्षों एवं मंत्रियों से संरक्षण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। आगरा से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर...
आगरा। उत्तरप्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास, संरक्षण हेतु एक विशेष योजना चला रही है। राज्य सभा सांसद नवीन जैन ने उत्तरप्रदेश के जैन समाज के प्रबुद्धजन एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्षों एवं मंत्रियों को बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों, मंदिरों के विकास संरक्षण के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत प्रदेश में जैन धर्म के ऐसे मंदिर, जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं अथवा मंदिर को जाने वाले मार्ग, उनके विकास के लिए आपकी नजर में कोई ऐसे मंदिर हो, जिनका विकास किया जाना आवश्यक है, ऐसे मंदिरों के विकास के लिए मंदिर कमेटी द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर 15 दिवस’ में मेरे पीए शिवम् जैन के व्हाट्एप्स करें एवं हार्ड कॉपी मेरे आवास डी-53, कमला नगर आगरा पर भिजवाने का कष्ट करें। जिससे प्राप्त हुए प्रस्तावों को उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को अवगत कराया जा सके।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
जामनेर का पवन मंदिर उड़कर आईं प्राचीन प्रतिमाओं की मान्यता, गुड़ी पड़वा पर लगता है वार्षिक मेला
जैन अतिशय क्षेत्र जैन धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल हैं। इन क्षेत्रों में जैन धर्म के भगवान महावीर और उनके पूर्वकल्याणकारक जिनेन्द्र देव के आध्यात्मिक लीलाओं के अतिशय (अद्भुत) घटनाएं मान्यता प्राप्त हैं। इन स्थलों पर जैन समुदाय के श्रद्धालु भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं और ध्यान धरते हैं। भारत के कुछ अतिशय क्षेत्रों की जानकारी दे रही हैं श्रीफल की प्रधान संपादक रेखा संजय जैन। इसकी 58वीं कड़ी में आज पढ़िए शाजापुर जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, सार्वजनिक न्यास, जामनेर, ग्राम- जामनेर, तहसील- शुजालपुर मंडी, मध्यप्रदेश के बारे में
इंदौर • रेखा संजय जैन • 20-09-2026, 05:00 am
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm



