इंदौर में गिरनार तीर्थ रक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन जी उपस्थित रहे। समारोह में तीर्थ रक्षकों के समर्पण और संघर्षों की गाथा को सराहा गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। गिरनार तीर्थ के जाँबाज़ तीर्थ रक्षकों का अभिनंदन समारोह समाज के लिए गर्व का अवसर था। विश्व जैन संगठन के प्रचारक एवं इंदौर ईकाई के युवा अध्यक्ष मंयक जैन ने कहा कि “संघर्षों में जो डटे, जीत उन्हीं की होती है। नेमीनाथ की कृपा से, हर बाधा दूर होती है।”

इस अवसर पर उन सभी समाज जनों का सम्मान किया गया, जिन्होंने गिरनार यात्रा को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दद्दू ने कहा कि राहों में चुनौतियाँ आईं, पर समाज की एकजुटता और निष्ठा ने हर बाधा को पार किया। यह सम्मान उनके मेहनत और समर्पण को समर्पित है।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन जी के इंदौर आगमन पर समाज जन ने उन्हें स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने तीर्थ रक्षकों और पुण्यर्जको को सम्मानित किया, जिन्होंने गिरनार की पवित्रता को बनाए रखने में आर्थिक और सामाजिक योगदान दिया।

कार्यक्रम विवरण:

• मुख्य अतिथि: श्री संजय जैन जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व जैन संगठन)

• दिन व दिनांक: सोमवार, 6 अक्टूबर 2025

• समय: शाम 6:30 बजे से 8:15 बजे तक

• स्थान: अभिनव कला समाज, प्रथम तल सभागार (1st Floor Auditorium), स्टेट प्रेस क्लब, एम.जी. रोड, इंदौर

निवेदक: विश्व जैन संगठन और सकल जैन समाज, इंदौर