शांतिविधान पाठ के साथ हुई गोद भराई : तारादेवी उंकावत लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा

सोनागिरि सिद्ध क्षेत्र में 2 जुलाई को आचार्य पुण्य सागरजी के कर कमलों से घाटोल की तारादेवी उंकावत जैनेश्वरी दीक्षा लेंगी। इसके लिए सोमवार को घाटोल के श्री वासुपूज्य जिनालय परिसर में बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी के निर्देशन में शांति विधान किया। पढ़िए यह रिपोर्ट...
घाटोल। सोनागिरि सिद्ध क्षेत्र में 2 जुलाई को आचार्य पुण्य सागरजी के कर कमलों से घाटोल की तारादेवी उंकावत जैनेश्वरी दीक्षा लेंगी। इसके लिए सोमवार को घाटोल के श्री वासुपूज्य जिनालय परिसर में बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी के निर्देशन में शांति विधान किया। इसमें दीक्षार्थी तारादेवी के परिजन श्रीपाल उकावत, विशाल, मयंक, छह बेटियों, पोती गुड़िया, पौत्र वधु ज्योति, खुशबू, प्रेमा बहन, अजीत कोठिया, कुसुम कोठिया, लीला काकी, थांदला, पारसोला, बांसवाड़ा, तलवाड़ा, डडूका, परतापुर, खमेरा से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संगीत की धुन पर अर्घ्य समर्पित कर शांतिनाथ विधान में सहभागिता की। फैडरेशन ऑफ हुमड़ जैन समाज की ओर से महामंत्री अजीत कोठिया ने दीक्षार्थी तारादेवी के सफल साध्वी जीवन के लिए मंगल कामना की। सभी ने नारियल, तंदुल, गोलों, मखानों से दीक्षार्थी की गोद भराई रस्म अदा की।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
मिथ्यात्व आत्मा पर कब्जा किए बैठे गुंडे के समान है : इसे हटाना ही सबसे कठिन साधना—मुनिश्री सुधासागर जी
इंदौर के दलालबाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज ने कहा कि सम्यक दर्शन के लिए मिथ्यात्व रूपी गलत दृष्टि को त्यागना आवश्यक है। उन्होंने वैराग्य को संसार की वास्तविकता से उत्पन्न आत्मचिंतन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 02:02 pm
सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में जनजागरण करें : रायपुर राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन में बोले राजेंद्र जैन महावीर
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर ने सकारात्मक, तथ्यपरक पत्रकारिता तथा जैन धर्मायतनों के संरक्षण पर जोर दिया। पत्रकारिता योगदान के लिए उनका सम्मान भी किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सनावद की यह रिपोर्ट।
सनावद • Shreephal Jain News • 03-10-2026, 02:00 pm



