इन्दौर विश्वविद्यालय द्वारा अथक प्रयासों के पश्चात जैन धर्म संस्कृति एवं जैनालॉजी के अनेक कोर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में शुरू किये जा रहे हैं।शुभारंभ 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में होगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर...
इंदौर। इन्दौर विश्वविद्यालय द्वारा अथक प्रयासों के पश्चात जैन धर्म संस्कृति एवं जैनालॉजी के अनेक कोर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में शुरू किये जा रहे हैं। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जिसका शुभारंभ 13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम खंडवा रोड पर मंत्री व अनेक आईएएस अधिकारियों व कुल गुरू के सानिध्य में कल से होगा। जिसमें विशेषज्ञ के रूप में डॉ. संगीता दिलीप मेहता इन्दौर, डॉ. नलीन शास्त्री देहली,डॉ. ऋषभ फोजदार दमोह , डॉ. रजनीश जैन इन्दौर एवं इंदौर विश्वविद्यालय के कुलगुरू राकेश सिंघई के व्याख्यान होंगे।
इस उपलब्धि पर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, टीके वेद, हंसमुख गांधी, मयंक जैन, नरेंद्र वेद, सुशील पांड्या एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल एवं महिला परिषद् की चेअर पर्सन मुक्ता जैन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जैन समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अतः आप सभी जैन भाई-बहनो व अन्य समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति कार्यक्रम में प्रार्थनीय है।




