इंदौर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, परम मुनि भक्त, जैन रत्न जन-जन की आवाज प्रदीप जैन आदित्य का जन्मदिन हर्षाेल्लास से मंगलवार को मनाया गया। भारत वर्ष के जैन समाज के गौरव शाली रत्न भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री, मुनि भक्त, आम आदमी की आवाज को बुलंद करने वाले, सभी के दुःख-सुख में साथ देने वाले, जन-जन के चहेते जन सेवक एवं भारत वर्षीय जैन समाज को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने वाले हर दिल अजीज प्रदीप जैन आदित्य को अवतरण दिवस की अनंत मंगल शुभकामनाएं एवं बधाई। पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर भारत वर्षीय जैन समाज के अनेक संगठनों, संत-श्रमणों एवं राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।

देश के विकास के लिए अविस्मरणीय कार्य किए

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि प्रदीप आदित्य जन-जन की आवाज हैं। प्रदीप जैन आदित्य ने अपने मंत्री कार्यकाल में बुंदेलखंड सहित संपूर्ण देश के विकास के लिए अविस्मरणीय कार्य किए हैं। वे हमेशा मुनि सेवा, धर्म प्रभावना एवं समाज सेवा में अग्रणी रहते हैं। जैन समाज में उनका विशेष सम्मान है। हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को स्नेह एवं कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने वाले जन जन के जन प्रिय सेवक प्रदीप जैन का सरल-सहज स्वभाव ही उनकी पहचान है।

सहयोगी एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व बिरला है

जैन समाज के युवा धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि प्रदीप आदित्य जैसा मिलनसार, सहयोगी एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व बिरला ही है। उनके जन्मदिन पर हम सभी उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। इस विशेष अवसर पर पूरे देश से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है।