बेबी किट वितरण कर महिला नर्सिंग कर्मियों का सम्मान : विश्व महिला दिवस पर महावीर इंटरनेशनल ने किया आयोजन

महावीर इंटरनेशनल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतापुर एवं गढ़ी में विश्व महिला दिवस पर 50 बेबी किट वितरण कर 15 नर्सिंग महिला कार्मिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रसूताओं का बहुमान किया गया। पढ़िए गढ़ी-परतापुर से यह खबर...
गढ़ी परतापुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतापुर एवं गढ़ी में विश्व महिला दिवस पर 50 बेबी किट वितरण कर 15 नर्सिंग महिला कार्मिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक एमआई गवर्निग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि सुबह 11बजे बीसीएमओ डॉ.दीपिका रोत की अध्यक्षता, डॉ. विपिन बुनकर के मुख्य आतिथ्य, डॉ.सलोनी चरपोटा के विशिष्ट आतिथ्य में नव प्रसूता बहनों को उनके शिशुओं के लिए मेडिकेटेड बेबी किट वितरित किए गए।नव प्रसूता बहनों का किया बहुमान आयोजन में महिला नर्सिंग कर्मियों सुमन राठौड, लीलावती राव, इमारती, श्वेता जादौन, गौरी वर्मा धर्मिष्ठा निनामा और कई नव प्रसूता बहनों को महिला दिवस पर बहुमानित किया गया। संचालन सचिव रामभरत चेजारा ने किया। आभार अजीत कोठिया ने व्यक्त किया। इसी क्रम में अपराह्न 12.15बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी में डॉ. सुशील मीणा की अध्यक्षता और डॉ. राजवीर की विशिष्ट आतिथ्य में तथा डॉ. दीपिका रोत के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह किया गया। चिकित्सालय के 9 महिला कार्मिकों को सम्मानित किया गया। आयोजन में राजन उपाध्याय, संदीप जोशी ने सहयोग किया। संचालन अजीत कोठिया ने किया एवं आभार रामभरत चेजारा ने व्यक्त किया।
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ब्रह्मचर्य आत्मशुद्धि, संयम और आत्मस्वरूप का साधन: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्यश्री के हुए मंगलप्रवचन, कैलाश विजयवर्गीय ने किए गुरु दर्शन
दशधर्म के अंतिम धर्म उत्तम ब्रह्मचर्य के पावन अवसर पर नेमिनगर जैन कॉलोनी में आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी गुरुदेव के सान्निध्य में आध्यात्मिक वातावरण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। प्रातःकालीन मंगल बेला में अध्यात्म योग के माध्यम से साधना एवं आत्मचिंतन कराया गया। इंदौर से पढ़िए, आर्यिका संपूर्णमति माताजी की कलम से यह प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:50 pm
गुरुकुल की शिक्षा अनुशासन से जीवन का होता निर्माण: आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में दिए मंगल उपदेश
दिगंबर समाज के दश लक्षण पर्व में अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म पर आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की दंग की नसिया में धर्म देशना हुई। शुक्रवार को आचार्य श्री सहित साधुओं ने 100 से अधिक श्रावक श्राविकाओं ने उपवास किए तथा आचार्य श्री समक्ष 100 से अधिक श्रद्धालुओं ने वर्ष में अनेक दिन अभिषेक का नियम लेकर पुण्य का अवसर प्राप्त किया। सीकर से पढ़िए, डॉ. राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 25-09-2026, 09:49 pm



