मुरैना। लायंस क्लब मुरैना एलिट द्वारा 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे के अवसर पर राठी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य समाज एवं देश के विकास में इंजीनियरों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करने के साथ उनकी प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करना था।

तकनीकी दक्षता से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

क्लब अध्यक्ष लॉयन अंजना शिवहरे ने कहा कि इंजीनियर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच, नवाचार और मेहनत के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इंजीनियर्स डे उनके समर्पण, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है।

नीता बंदिल और अनेही राठी का किया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरों के योगदान पर चर्चा के साथ उनका सम्मान किया गया। लायंस क्लब मुरैना एलिट की संस्थापक एवं इंजीनियर लॉयन नीता बंदिल को पुष्पमाला पहनाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में लॉयन अनेही राठी को पुष्पमाला, प्रमाण-पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

‘इंजीनियर देश के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं’

अध्यक्ष अंजना शिवहरे ने कहा कि इंजीनियर केवल इमारतें और मशीनें नहीं बनाते, बल्कि अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार के माध्यम से देश के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब मुरैना एलिट समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने की अपनी परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

क्लब के पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लॉयन अंजना शिवहरे, आईपीपी लॉयन भारती मोदी, सचिव लॉयन अनुराधा गर्ग, कोषाध्यक्ष लॉयन अंशुल गोलश, लॉयन पारुल गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।