अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ द्वारा 7 और 8 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगरा में आचार्य श्री चैत्यसागर जी व मुनि श्री सौम्य सागर जी के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जयपुर से पढ़िए, यह खबर...
जयपुर। अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ द्वारा 7 और 8 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर आगरा में आचार्य श्री चैत्यसागर जी व मुनि श्री सौम्य सागर जी के पावन सान्निध्य में दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आर्यिका ज्ञानमती जी के प्रति गुणानुवाद सभा में विभिन्न वक्ता अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में आचार्य श्री प्रमुखसागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य में राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और गोष्ठी की जाएगी। इस अवसर पर नगर भ्रमण व खण्डगिरि-उदयगिरि का दर्शन लाभ भी मिलेगा।




