डॉ.जैनेंद्र जैन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक और व्यवसायिकता से प्रभावित चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. मोदी का अपने मरीजों के प्रति लोभ मुक्त और सेवा प्रधान दृष्टिकोण वंदनीय है। आप रुग्ण मानवता की सेवा के प्रति समर्पित नगर के वरिष्ठ चिकित्सक ही नहीं बल्कि सेवा संवेदना और समर्पण की प्रतिमूर्ति भी हैं। अस्थमा, टीबी एवं फेफड़ों से संबंधित जटिल रोगों के उपचार के साथ-साथ अन्य रोगों के उपचार में भी निपुण होने के कारण नगर में आज आप एक भरोसेमंद लाइफ सेविंग फिजिशियन के रूप में स्थापित हैं। डॉ. मोदी के उपचार से लाभान्वित मनोरमा जैन ने कहा कि डॉ. मोदी के पास उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज की पीड़ा को समझना और उसकी पीड़ा को दूर करना ही उनका धर्म है। अपने सम्मान के उत्तर में डॉ.मोदी ने विनम्रता पूर्वक कृतज्ञता व्यक्त की।
डॉ. रूपेश मोदी के जन्म दिवस पर प्रशंसकों और मरीजों ने किया सम्मान : भरोसेमंद लाइफ सेविंग फिजिशियन के रूप में स्थापित हैं डॉ.मोदी

इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
शुद्ध को अशुद्ध न करना ही उत्तम शौच धर्म की साधना : मुनिपुंगव सुधासागर जी ने विद्या सुधा देशना मंडप में श्रावकों को दी मंगल देशना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को दलाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में चल रहे 10 दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर में निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम शौच धर्म की गहन व्याख्या करते हुए कहा कि शौच धर्म केवल बाहरी स्वच्छता नहीं, बल्कि मन, वचन, शरीर और आचरण की शुद्धता है। इंदौर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर...
इंदौर • राजेश जैन दद्दू • 19-09-2026, 01:10 pm
सेमीकॉन इंडिया-2026 में महरौनी की बेटी आकांक्षा जैन ने प्रस्तुत किया अपना चिप डिजाइन शोध : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी वाले वैश्विक मंच पर IIT इंदौर की शोधार्थी को मिला प्रतिभा दिखाने का अवसर
महरौनी की आकांक्षा जैन ने नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया-2026 में अपने सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन एवं शोध कार्य को प्रस्तुत किया। IIT इंदौर में VLSI डिजाइनिंग की शोधार्थी आकांक्षा हार्डवेयर त्वरक और चिप-टू-स्टार्टअप कार्यक्रम से जुड़े शोध पर कार्य कर रही हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार और नगर में हर्ष है। पढ़िए राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट.
महरौनी • राजीव सिंघई • 19-09-2026, 01:08 pm



