ललितपुर की सम्मानित महिला श्रीमती राजकुमारी जैन का आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजनों, चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
ललितपुर। नगर की सम्मानित महिला एवं स्वर्गीय डॉ. निर्मल चन्द्र जैन की धर्मपत्नी श्रीमती राजकुमारी जैन का आकस्मिक निधन हो गया। वे अर्चित हॉस्पिटल के संचालक डॉ. राजीव जैन एवं डॉ. नितिन जैन की पूज्य माताजी थीं। उनके निधन के समाचार से नगर एवं जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त हो गई।नम आंखों से दी अंतिम विदाई

सोमवार प्रातः एब्रोसिया कॉलोनी स्थित निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जो सुरईघाट मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, समाजसेवी एवं शुभचिंतक शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि अर्पित की

अंतिम यात्रा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके जीवन को सरल, स्नेहमयी एवं प्रेरणादायी बताया। सभी ने मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिजनों को दी सांत्वना

शोकसभा में उपस्थित समाजजनों ने डॉ. राजीव जैन, डॉ. नितिन जैन एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

नगर में शोक का वातावरण

श्रीमती राजकुमारी जैन के निधन से नगर के सामाजिक एवं पारिवारिक परिवेश में शोक का वातावरण रहा। अनेक लोगों ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।