भगवान महावीर स्वामी की जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया : मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक द्वारा प्रसादी वितरण

महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गणेश मंदिर, गौरी सरोवर में प्रसादी का वितरण किया। पढ़िए सोनल जैन की रिपोर्ट...
भिंड। महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज मानवता परिवार एवं टीम रोटी बैंक के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ गणेश मंदिर, गौरी सरोवर में प्रसादी का वितरण किया। इस सेवा कार्य में सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को प्रसादी वितरित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर सेवा, समर्पण और मानवता का सुंदर संगम देखने को मिला। भगवान महावीर के अहिंसा, करुणा और सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए मानवता परिवार समाजसेवा के कार्यों में निरंतर अग्रसर है। इस कार्यक्रम में बबलू सिंधी, रानी जैन, सोनल जैन, शामली जैन, प्राशु जैन, रोमा शर्मा, अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, शिवांगी शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में उत्तम शौच धर्म की आराधना : पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का हुआ पुण्यार्जन
इंदौर के ग्रेटर बाबा परिसर स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। भगवान की शांतिधारा, अभिषेक और पुष्पदंत भगवान के निर्वाण लड्डू का पुण्यार्जन श्रद्धालु परिवारों ने किया। पढ़िए श्रीफल साथी रेखा जैन की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:07 pm
लोभ छोड़ो, संतोष अपनाओ—यही सच्चा शौच धर्म : दशलक्षण महापर्व में अभिषेक-शांतिधारा के साथ जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना
दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना हुई। आचार्य कल्प पुण्यसागर जी ने लोभ त्यागकर संतोष और भावों की निर्मलता अपनाने का संदेश दिया। महावीर मंदिर में पंचामृत अभिषेक-शांतिधारा और पुण्यसागर सभागार में जंबूद्वीप महामंडल विधान की आराधना हुई।
इंदौर • Shreephal Jain News • 19-09-2026, 09:06 pm



